औरंगाबाद नगर थाना समेत कई थानों के थानेदार बदले, जानिए कौन कहां गए

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के कई थानों के थानाध्यक्षों का एसपी ने ट्रांसफर कर दिया है। औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण को डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो शाखा, लोक शिकायत कोषांग कार्यालय में तैनात किया गया है।

इसी तरह नवीनगर थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद सिंह को मद्य निषेध कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। ओबरा के थानाध्यक्ष रहे पंकज कुमार सैनी को औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को नवीनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। बड़ेम ओपी के प्रभारी धनंजय कुमार सिंह को फेसर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला आसूचना इकाई के प्रभारी सुशील कुमार शर्मा को ओबरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। दाउदनगर थाना के एसआई राजगृह प्रसाद को देव थानाध्यक्ष बनाया गया है। नवीनगर थाना में रहे एसआई दिनेश पासवान को बंदेया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बंदेया थानाध्यक्ष रामायण कुमार को दाउदनगर थाना में अनुसंधान इकाई में प्रदस्थापित किया गया है। अंबा थाना में पदस्थापित सिमरन राज को बड़ेम ओपी का प्रभारी बनाया गया है। औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि विधि व्यवस्था के लिहाज से यह ट्रांसफर किया गया है। फेसर थानाध्यक्ष की पदस्थापना अन्यत्र हो गई थी, जिसके कारण उन्हें विमुक्त कर दिया गया है।