Bihar election result : देखिए- गोह में किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट, कैसे जीते भीम, कहां पिछड़े मनोज-रणविजय

औरंगाबाद (मनोज शर्मा)। बिहार विधानसभा सभा के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। औरंगाबाद जिले के सबसे हॉट सीट गोह से राजद के भीम कुमार सिंह 81410 मत प्राप्त कर जीत का सेहरा अपने माथे बांधने में कामयाब रहे। भीम कुमार सिंह को 81005 ईवीएम वोट मिले जबकि 405 पोस्टल बैलेट से मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा के प्रत्याशी व विधायक रहे मनोज शर्मा को 45792 वोटों से हीं संतोष करना पड़ा। इन्हें 45628 ईवीएम व 164 पोस्टल बैलेट से मत प्राप्त हुए।

वहीं गोह से दो बार विधायक रहे जदयू से रालोसपा में आये डॉ. रणविजय कुमार इसबार तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 44050 मत प्राप्त हुए। जिसमें 43892 ईवीएम व 158 पोस्टल बैलेट के मत प्राप्त हुए।

नीतीश मना लिए होते रणविजय को तो गोह से नहीं दरकता भाजपा का किला

गोह विधानसभा सीट पर भाजपा के सबसे बड़ी हार के कारण बने सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जदयू के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार। गोह की सीट को लेकर अंतिम समय तक भाजपा और जदयू के बीच पेंच फंसा रहा। अंत में भाजपा को सीट मिली और भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशी व इस सीट विधायक मनोज शर्मा पर भरोसा जताया। यह जदयू के डॉ. रणविजय कुमार को रास नहीं आया। डॉ. रणविजय तुरंत यह सीट भाजपा में जाते हीं रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के संपर्क में आए और उनके दल से टिकट लेकर चुनावी समर में उतर गए। अगर नीतीश कुमार डॉ. रणविजय को यहां से चुनाव लड़ने से मना कर देते और भाजपा को सहयोग के लिए कहते तो निश्चित हीं यह सीट एनडीए के हाथ से नहीं जाती।

काउंटिंग के बाद आए परिणाम को देखें तो मनोज शर्मा को 45792 व रणविजय कुमार को 44050 वोट मिले हैं। अगर दोनों के वोट को जोड़ दें तो आप समझ सकते हैं कि कैसे यहां से एनडीए इस सीट को आपसी खिंचतान के कारण गवां बैठी।

राजद ने यादव मतों के बिखराव को रोक पहली बार गोह से खोला खाता

गोह विधानसभा सीट से राजद ने अपने इतिहास में पहली बार यादव वोटों के बिखराव को रोकने में कामयाबी हासिल की। इसका फायदा भी राजद को मिला। यहां से राजद के उम्मीदवार पहली बार चुनाव जीते। सबसे पहले राजद को सीट पर सीपीआई के साथ समझौते का लाभ मिला। यहां से सीपीआई के रामशरण यादव कई बार विधायक हुए। उनके निधन के बाद सीपीआई सीट से जीत तो हासिल नहीं की लेकिन राजद का खेल जरूर बिगाड़ देती थी। सीपीआई के सुरेश यादव यहां से चुनाव लड़ते थे। सीपीआई को यहां लगभग 15 से 20 हजार वोट हर चुनाव में आता रहा है। इसबार सीपीआई के महागठबंधन में आने से इसका सीधा लाभ व वोट ट्रांसफर राजद को हुआ और उसके उम्मीदवार भारी मतों से विजयी हुए। सीपीआई के साथ हीं यहां इसबार राजद ने अपने उम्मीदवार के चयन में भी सावधानी बरती हर बार यहां से स्थानीय उम्मीदवार होने के कारण उनके विरोध में पार्टी के हीं कोई न कोई उम्मीदवार बागी होकर चुनाव में आ जाते थे। इसका नुकसान भी राजद का उठाना पड़ता था। लेकिन इसबार राजद ने नवीनगर से विधायक रहे बारूण निवासी भीम कुमार सिंह को उम्मीदवार बना यहां अपने दल के स्थानीय नेताओं को साधन में सफलता हासिल की। वहीं अंतिम समय में जाप के प्रत्याशी श्याम सुंदर को चुनाव के बीच समर में अपने पक्ष में बैठाकर जीत का पूरा गुणा- गणित फिट कर लिया।

ये हैं गोह के उम्मीदवार, देखिए किसे मिले हैं कितने वोट

CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
BHIM KUMAR SINGHRashtriya Janata Dal810054058141044.07
MANOJ KUMARBharatiya Janata Party456281644579224.79
DR. RANVIJAY KUMARRashtriya Lok Samta Party438921584405023.85
MD. EKLAKHPeace Party1191211930.65
DHARMENDRA KUMARRashtra Sewa Dal36703670.2
RAJESH RANJANJai Maha Bharath Party19401940.11
SHYAM SUNDERJan Adhikar Party (Loktantrik)18301830.1
SLENDRA BIHARIShoshit Samaj Dal25802580.14
ABHIRAM PRIYADARSHIIndependent20402040.11
CHITRANJAN SHARMAIndependent17501750.09
DINESH KUMAR SINGHIndependent30803080.17
MANISH KUMARIndependent32303230.17
MANOJ SHARMAIndependent57615770.31
YUDHISTHIR NONIAIndependent1643116440.89
RAJESH KUMAR, SON OF NUNU SHARMAIndependent1642016420.89
RAJESH KUMAR, SON OF MADAN SINGHIndependent3067030671.66
SREEKANT SHARMAIndependent1678016780.91
NOTANone of the Above1662116630.9
Total 183996732184728