Bihar election result : जानिए औरंगाबाद में कैसे हारे रामाधार, दुसरी बार कैसे बाजी जीत गए आनंद

औरंगाबाद (मनोज शर्मा)। औरंगाबाद जिला मुख्यालय की सीट पर कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने दुसरी बार भाजपा (Bharatiya Janata Party) के रामाधार सिंह को पराजित किया। भाजपा के पूर्व मंत्री रहे रामाधार सिंह को 67775 व कांग्रेस (Indian National Congress) के आनंद शंकर सिंह को 70018 मत मिले। यानि कुछ मत प्रतिशत देखें तो रामाधार को 39.95 व आनंद को 41.27 प्रतिशत वोट मिले। लगभग 1.32 प्रतिशत वोट से आनंद शंकर सिंह ने रामधारा सिंह को लगातार दूसरी बार पराजित किया। यहां भाजपा को ईवीएम के 67409 मत मिले वहीं 366 पोस्टल बैलेट के मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को 69472 ईवीएम व 546 पोस्टल बैलेट के मत मिले। यहां तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) बसपा के अनिल कुमार। यहां बसपा को कुल 10.87 प्रतिशत वोट मिले। जिसमें 18335 मत ईवीएम व 109 पोस्टल बैलेट के शामिल हैं। बसपा के अनिल को कुल 18444 मत प्राप्त हुए।

आपसी समन्वय न होना औरंगाबाद में भाजपा के हार का बना बड़ा कारण

औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी रामाधार सिंह के हार का सबसे बड़ा कारण पार्टी के अंदर नेताओं में समन्वय न होना बना है। चुनाव के पहले प्रत्याशी को लेकर भाजपा के हीं कई नेताओं ने मोर्चा खोला। स्थानीय भाजपा सांसद सुशील सिंह भी प्रत्याशी को शुरू से हीं पसंद नहीं करते हैं। पार्टी के अंदर के एक बड़ा धड़ा रामाधार सिंह के खिलाफ है। रामाधार सिंह जब टिकट लेकर पहुंचे तो कुछ विराेधियों को मनाने में सफल रहे लेकिन सांसद सुशील सिंह व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह को न पार्टी का दबाव दिला सके न खुद मैनेज कर सके। दोनों हीं इनके दल के थे। रामधार के हार का कारण ये भी बने।

कांग्रेस के जीत के कारक बने युवा, बसपा ने किया परेशान

कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह के जीत के सबेस बड़े कारक युवा बने। युवाओं के बदौलत हीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आनंद शंकर ने सफलता हासिल की थी इस चुनाव में भी जीत के अहम रोल अदा किया। आनंद शंकर ने भाजपा के गढ़ कहे जाने शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में सेंध लगाने में कामयाब रहे। यहां से कांग्रेस को पिछले बार से इसबार काफी वोट मिले। वहीं कई नये इलाके में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी की।

CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
ANIL KUMARBahujan Samaj Party183351091844410.87
ANAND SHANKAR SINGHIndian National Congress694725467001841.27
RAMADHAR SINGHBharatiya Janata Party674093666777539.95
ARCHANA DEVIPragatisheel Magahi Samaj1611316140.95
ASHISH KUMAR SONIRashtra Sewa Dal85708570.51
CHANDESH PD GUPTAJan Adhikar Party (Loktantrik)22421222541.33
MAHESHWAR PASWANAkhil Hind Forward Bloc (Krantikari)1230212320.73
SURESH PRASADBahujan Mukti Party2358823661.39
SANJIV KUMAR SINGHIndependent2606426101.54
NOTANone of the Above2479524841.46
Total 1685991055169654