पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट किया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ गीत, बिहार की स्वाति ने गया पूरा गीत

  • छपरा की रहने वाली है स्वाति मिश्रा, 43 लाख से अधिक लोगों ने अबतक YouTube पर सुना है यह राम भजन
  • राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी पर योगी आदित्यनाथ व हेमंत विश्वशर्मा ने बनाया वीडियो

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजेंगे। राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर गीत-संगीत की धूम मची है। इसी में एक राम भजन है “…मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे राम आएंगे तो, आंगना सजाऊंगी…. । इस भजन को सोशल मीडिया पर खुब पसंद किया जा रहा है। अब इस भजन के दिवाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं।

बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पूर्व में ट्विटर पर यह राम भजन पोस्ट करते हुए लिखा है- श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस राम भजन का you tub link भी शेयर किया है।

बता दें कि …मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे राम आएंगे तो, आंगना सजाऊंगी… राम भजन को YouTube पर अबतक 43 लाख से उपर लोगों ने सुना और देखा है। इस राम भजन को संगीत दिया है बिहार के छपरा की बेटी एवं सुरीली आवाज के जादूगर स्वाति मिश्रा ने। स्वाति मिश्रा के परिवार में किसी को भी संगीत से दूर-दूर से लगाव नहीं था। बचपन से ही स्वाति टीवी में देखकर गाना गुनगुनाने लगती थी।

संगीत में रुचि होने के कारण परिवार के सदस्यों ने उन्हें सहयोग किया। स्वाति मिश्रा की गाएं राम भजन को सोशल मीडिया पर छह करोड़ से अधिक व्यू हो चुका है। इतना ही नहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, अश्विनी चौबे, सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा सहित कई लोग इस गाने पर वीडियो बना चुके हैं। 

Swati Mishra and narendra modi

स्वाति मिश्रा छपरा के माला गांव निवासी राजेश मिश्रा एवं मीरा मिश्रा की पुत्री है। परिवार में कोई भी सदस्य संगीत से नहीं जुड़ा हुआ था। वैसे स्वाति को बचपन से ही संगीत से बहुत लगाव था। उन्होंने संगीत को बहुत कम उम्र में चुन लिया था। उस वक्त पता नहीं था कि करियर के रूप में इसे कैसे बनाएंगे।इनकी प्रारंम्भिक शिक्षा छपरा से हुई है। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंडित राम प्रकाश मिश्रा से मिली। इसके बाद वह शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा लेने के बाद अब मुम्बई में शिक्षा ले रही है।

वर्तमान समय में मुंबई में स्वाति अपना करियर बना रहीं हैं। इनके यू-ट्यूब के तीन चैनेल भी हैं। उस पर लाखों में सब्सक्राइबर हैं। स्वाति की क्रिएटिविटी से गानें काफी वायरल हो रहे हैं।

स्वाति ने बताया कि मैंने मेरी झोपड़ी में…गिने यू-ट्यूब पर संतों को सुनती रहती हूं। वे गा रहे थे। मैंने सोचा कि ये अच्छा है, गाया जाए। वे बिना म्यूजिक के गा रहे थे। बस ढोल और तबले पर गाना था। मैंने अपने म्यूजिक प्रोड्यूसर को बोला अच्छा से म्यूजिक इसमें एड करो। कुछ नया बनाओ कि यंग जेनरेशन पसंद करे। इस गाने को मैंने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया। उसके बाद एकाएक यह गाना वायरल हो गया। इनके यूट्यूब पर तीन चैनल है। एक भक्ति चैनल है। अभी शुरू किए तीन-चार माह हुए हैं। दो लाख सब्सक्राइबर होने वाले हैं। तीसरा भोजपुरी का चैनेल है, जिसपर भी एक लाख होने वाले हैं।

स्वाति मिश्रा के पिता व पेशे से ठेकेदार राजेश मिश्रा बताते हैं कि एकाएक उनके रिश्तेदार एवं जानने वाले फोन कर के राम आएंगे गीत वायरल होने की बात बताने लगे। बहुत अच्छा लग रहा है। कई राजनेताओं के भी फोन आए हैं जिन्होंने बधाई दी है। मां मीरा मिश्रा भी बेटी की सफलता पर काफी खुश हैं।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर बेटी घर आई है और छठी मैया की अपार कृपा है कि उसका गाना देश ही दुनिया में करोड़ों लोग सुन रहे हैं।

देश, प्रदेश व अपने जिले की प्रमुख खबरें पाएं अपने मोबाइल पर, जुड़ें हमारे व्हाट्सएप चैनल से किलिक करें Join

https://whatsapp.com/channel/0029Va4gWHNCsU9LwFGSaZ1z

One thought on “पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट किया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ गीत, बिहार की स्वाति ने गया पूरा गीत

Comments are closed.