लौकहा(40) विधान सभा क्षेत्र से राजद के भारत भूषण मंडल लड़ेंगे चुनाव

मधुबनी(गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के लौकहा (40) विधानसभा से राजद के जिलाध्यक्ष भारत भूषण मंडल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ज्ञात हो कि श्री मंडल मधुबनी के समाजवादी राजनीति के नेता के तौर पर जाने जाते है।

जिला कार्यालय मधुबनी में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार में 15 सालो से भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार आम जनता से जुड़े कार्यों का विकास करने के बदले में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, पिछड़ा, अल्पसंख्यक,दलित, अतिपिछड़ा के हक मारा गया। मिल चलाने के नाम पर बड़ी बड़ी घोषणा कर उन सभी मीलो को औने पौने दामों में बेच दिया।

बैठक में उनके साथ जिला कमिटी सदस्य अमन कुमार यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, सोनू कुमार,मेहबूब आलम,मिंटू सहजादा,माकपा के उमेश घोष, समाजसेवी श्रवण मंडल, शैलेन्द्र कुमार, नसीम अहमद, राजन कुमार यादव भी शामिल है।