आरजेडी व कांग्रेस ने की संयुक्त बैठक, महागठबंधन कैंडिडेट को जिताने का लिया संकल्प, कहा-रंग लाएगा निखिल बाबू के टिकट का बलिदान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। इंडी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और आरजेडी की बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे नेता निखिल कुमार ने इस चुनाव में अपने टिकट का बलिदान दिया है। हम उनके टिकट के बलिदान को व्यर्थ नही जाने देंगे। उनका बलिदान रंग लाएगा। हम सभी अपने गठबंधन के आरजेडी कैंडिडेट अभय कुशवाहा को लोकसभा चुनाव जिताने के प्रति कृत संकल्पित है। हम हर हाल में अपने उम्मीदवार को जिताएंगे और एनडीए को उखाड़ फेंकेंगे।

वही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा इंडी गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। एनडीए की हार और इंडी गठबंधन की जीत तय है। हम अपने उम्मीदवार की जीत के लिए जान लगा देंगे। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, रफीगंज से कांग्रेस की प्रत्याशी रही माधवी सिंह, राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लुटूर सिंह, कांग्रेस नेता शैलू दूबे, अनुज कुमार सिंह, पूर्व नगर पार्षद श्यामबलि पासवान एवं राजद नेता व औरंगाबाद के उप प्रमुख बादशाह यादव आदि ने विचार रखे।