राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह बने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस पार्टी ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाजुर्न खड़गे ने आज बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की चिट्ठी जारी कर दी।

अखिलेश प्रसाद सिंह मूलरूप से बिहार के अरवल जिले के निवासी हैं। वे बिहार में लालू सरकार में और केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं। अखिलेश सिंह लालू यादव के एक समय काफी करीबी रहे हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में कई दलों को जोड़ने में अखिलेश सिंह की बड़ी भूमिका रही थी। कांग्रेस पार्टी ने बिहार से वर्ष 2018 में अखिलेश सिंह को राज्यसभा भेजा था।