दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर मां-बेटी को जिंदा जलाने के खिलाफ लोजपा(रामविलास) ने निकाली पदयात्रा, पार्टी सुप्रीमों चिराग पासवान ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा-दिलाएंगे न्याय, औरंगाबाद के वरीय नेता प्रमोद सिंह ने किया जंग का ऐलान, कहा- जस्टिस दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर देंगे साथ           

 

अरवल(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अरवल के एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर दलित परिवार की मां-बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिये जाने के विरोध में लोजपा(रामविलास) ने सोमवार को यहां पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने क़िया। पदयात्रा पीड़ित परिवार के गांव तक पहुंची, जहां चिराग पासवान ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि दुःख की इस घड़ी में वें उनके साथ है और हर हाल में उन्हे न्याय दिलाएंगे। उन्होने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध के लिए राज्य सरकार दोषी है। अपराध नियंत्रण के मामले में नीतीश सरकार पूरी तरह फेल है और इस सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नही रह गया है।

इस दौरान चिराग पासवान के साथ मौजूद विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद के रफीगंज से प्रत्याशी रहे पार्टी के वरीय नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि यह बेहद जघन्य घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम होगी। पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जंग शुरू किया है। इस जंग में वे औरंगाबाद से अरवल साथ देने आये है। इस जंग में वे पीड़ित परिवार को कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे और लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाया जाएंगा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दुष्कर्म का विरोध करने के मामले में अपराधियों ने मां-बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस दौरान दोनों बुरी तरह झुलस गई थी। बाद में इलाज के दौरान पहले मां की मौत हो गई थी और कुछ दिन बाद 6 वर्षीया बेटी की भी मौत हो गई थी। इसी घटना के विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में यह पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा में शामिल लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि इस जधन्य अपराध में संलिप्त अपराधियों को अरवल के भाकपा(माले) विधायक महानंद सिंह बचाने में सहयोग कर रहे हैं, जो निंदनीय है।