अखिलेश सिंह के बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सदाकत आश्रम में पटाखे छोड़े और लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई।

पटना जिला का ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में रात्रि रात में 9:00 बजे के करीब बहुत सारे कांग्रेस कार्यकर्ता में खुशियां मनाई।

इस मौके पर आशुतोष शर्मा ने कहा कि अखिलेश सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से बिहार के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।
मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र धारी सिंह, राज किशोर सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, प्रद्युमन यादव, सहाब मलिक, मुन्ना कुमार आदि लोग मौजूद थे।