अम्बा बाजार क्षेत्र में बढ़ती सड़क जाम की समस्या, व्यापारियों और आम जनता परेशान

आम जनता में चर्चा का विषय क्या लग्न में यही हाल रहेगा

अम्बा बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क जाम की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। रोजाना लगने वाले जाम से जहां आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इसका असर व्यापार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण है। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ तक सामान फैलाने और ग्राहकों द्वारा कहीं भी वाहन खड़ा कर देने से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।

राहगीरों ने बताया कि जाम के कारण उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई होती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

प्रशासन लगातार जाम की समस्या हटाने पर लगी रहती है लेकिन समस्या जस की तस है

जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।