औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दक्षिण बिहार में रिटेल मार्केटिंग के क्षेत्र में अलग पहचान बना रहे ‘बॉम्बे बाजार’ के शहर के महाराजगंज रोड स्थित ‘बॉम्बे बाजार शॉप’ ने रविवार को वर्ष 2026 का दूसरा लक्की कूपन ड्रा का आयोजन किया।
ड्रा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय से लेकर सातवें पुरस्कार तक कुल 103 ईनाम बांटे गए। पुरस्कार स्वरूप किसी ग्राहक को फ्रीज, किसी को वाशिंग मशीन, किसी को कूलर, कुछ को प्रेशर कुकर, कुछ को इलेक्ट्रिक आयरन, कुछ को हॉट पॉट मिले, तो कुछ को 6 वाटर बॉटल पैक पाकर ही संतोष करना पड़ा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाते ही ग्राहकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वही चौथे, पांचवें, छठे और सातवें पुरस्कार पानेवाले ग्राहकों के चेहरों पर संतोष के भाव नजर आए।

बच्चें से लक्की ड्रॉ निकलवाते बॉम्बे बाजार के कर्मी
‘बॉम्बे बाजार’ के डायरेक्टर शिब्बू, इंतेखाब, स्थानीय मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह एवं कैशियर तारिक अनवर ने बताया कि उनके रिटेल चेन के हर ब्रांच में ग्राहकों को एक हजार की प्रत्येक खरीद पर लक्की कूपन दिए जाते है। कूपन के आधार पर हर साल दो से तीन लक्की ड्रा आयोजित किए जाते है। औरंगाबाद ब्रांच द्वारा आज इस साल का दूसरा लक्की ड्रा निकाला गया जबकि तीसरा ड्रॉ आगामी 15 दिसंबर को निकाला जाएगा।

पुरस्कार ग्रहण करते ग्राहक
साल के दूसरे लक्की ड्रा में आज प्रथम पुरस्कार के रूप में सिमरा के धीरेंद्र कुमार को फ्रीज, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रिसियप के दिलीप कुमार को वाशिंग मशीन एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में रामाबांध के सुनील कुमार को कूलर प्रदान किया गया। इसके अलावा चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 10 ग्राहकों को प्रेशर कुकर, पांचवें पुरस्कार के रूप में 20 ग्राहकों को इलेक्ट्रिक आईरन, छ्ठे पुरस्कार के रूप में 20 ग्राहकों को हॉट पॉट और सातवें एवं अंतिम पुरस्कार के रूप में 50 ग्राहकों को 6-6 बोतल की पैकिंग का वाटर बॉटल दिए गए।
