- निबंधन विभाग ने रचा नया कीर्तिमान – 101% राजस्व संग्रह
पटना: बिहार में शराबबंदी के 10 वर्ष पूरे होने पर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दस्तावेज निबंधन से 8,403.46 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कर लक्ष्य से 101.86 प्रतिशत ज्यादा हासिल किया, वहीं शराबबंदी अभियान में 17 लाख 18 हजार 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया।विभागीय मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को पटना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

शराबबंदी के 10 साल: 11 लाख से अधिक मामले, 17 लाख गिरफ्तारियां
विभाग के सचिव अजय यादव ने बताया कि 1 अप्रैल 2016 से मार्च 2026 तक शराबबंदी के दौरान:
- कुल 11 लाख 37 हजार 731 मामले दर्ज किए गए
- 17 लाख 18 हजार 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
- 2 करोड़ 42 लाख 73 हजार 895 बल्क लीटर देशी शराब और 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 354 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद की गई
ड्रोन, जलमार्ग और चेकपोस्ट पर सख्त कार्रवाई जारी रही। 84 चेकपोस्टों पर 2 लाख 92 हजार 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब तक बरामद शराब का 98 प्रतिशत नष्ट किया जा चुका है और 1 लाख 67 हजार 447 वाहनों को जब्त कर 80 हजार 207 वाहनों की नीलामी हो चुकी है।
निबंधन विभाग का शानदार प्रदर्शन: 101.86% राजस्व संग्रह
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 8,250 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 8,403.46 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहित किया, जो 101.86 प्रतिशत उपलब्धि है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
मार्च में रिकॉर्ड निबंधन, एक दिन में 15 हजार दस्तावेज
31 मार्च 2026 को एक दिन में 14,905 दस्तावेज निबंधित कर 107.74 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। मार्च के अंतिम दिनों में विभाग ने लगातार उच्च राजस्व संग्रह किया। अब तक 2.34 करोड़ दस्तावेज (1995-2026) डिजिटल किए जा चुके हैं और 1908-1994 तक के 5 करोड़ पुराने दस्तावेजों का डिजिटलीकरण इस वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है।
महिलाओं के नाम पर 60 लाख एकड़ भूमि हस्तांतरित
विभाग ने अब तक 7 लाख 86 हजार 37 दस्तावेज महिलाओं के नाम पर निबंधित किए हैं, जिसमें 60 लाख 89 हजार 589 एकड़ भूमि शामिल है। जमीन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता के लिए नया मोबाइल ऐप लाया जा रहा है, जिसमें लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड और GIS तकनीक का उपयोग होगा।
अन्य उपलब्धियां
- विशेष विवाह अधिनियम के तहत 10,259 विवाह निबंधित और 2,648 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
- 289 संस्थाएं और 306 फर्मों का निबंधन
