भूमिहार नेता आशुतोष के ऐलान पर यूट्यूबर मनीष की गिरफ्तारी के विरोध में ओबरा, अम्बा व हसपुरा में सड़क पर उतरा समाज, आगजनी कर रोड को किया घंटो जाम, पचरूखियां में जाम में फंसा एंबुलेंस, राहगीरो को हुई परेशानी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। चर्चित भूमिहार नेता आशुतोष के बिहार के नामचीन यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन को समर्थन के ऐलान पर गुरुवार को भूमिहार समाज औरंगाबाद के ओबरा एवं अम्बा में सड़क पर उतरा।

दोनो जगहों पर एनएच-139 को जाम किया गया। सड़क पर आगजनी भी की गयी। नेशनल हाईवे घंटो जाम रहा। जाम में फंसे वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों जगहों पर हाइवे दो से तीन घंटे तक जाम रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मनीष कश्यप के समर्थन और बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाये। कहा कि मनीष की गिरफ्तारी गलत है। राज्य सरकार ने उसे साजिश के तहत फंसाया है। मनीष की अविलंब और बिना शर्त रिहाई होनी चाहिए अन्यथा पूरे राज्य में इससे भी इतना ज्यादा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएंगा कि सरकार की चूले हिल जाएंगी।

अम्बा में मनीष कश्यप के समर्थन में छक्कनबार के पास एनएच-139 को जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भूमिहार नेताओं ने कहा कि मनीष कश्यप धरातल से जुड़े है। वें सच्चाई दिखाते है और झूठ की पोल खोलते है। उनका काम सरकार को नागवार गुजर रहा था। इसी वजह से बिहार के सत्ताधीशों ने साजिश कर मनीष को फर्जी मामले में जेल भेजा है। वें मनीष के साथ है और अब यह आंदोलन तबतक चलेगा जबतक कि मनीष की रिहाई नही होती है।

वही ओबरा में नेशनल हाइवे जाम और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार विकल ने कहा कि बिहार सरकार मनीष कश्यप को रिहा करे अन्यथा हम सब इससे भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। राज्य की सच्चाई परस्त हर जनता मनीष के साथ है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ओबरा थानाध्यक्ष पंकज सैनी को एक ज्ञापन भी सौंपा और मनीष कश्यप को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग का संदेश बिहार के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। ओबरा में प्रदर्शन में अभिषेक पांडेय, विमलेश कुमार, दीपक कुमार, सन्नी शर्मा, उत्सव भूमि, राहुल पांडेय, चेतक सिंह, सिंटू शर्मा, आकाश प्रताप, विनीत कुमार एवं सहजानंद कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

वही यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में हसपुरा प्रखंड में दाउदनगर-गया एनएच 120 पथ को पचरूखिया बाजार स्थित शहीद जगदेव प्रसाद चौक को यूट्यूबर के समर्थकों ने गुरुवार को लगभग दो घंटे तक जाम कर यातायात ठप कर दिया। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गया। गुरुवार को सुबह 9 बजे से ही मनीष के समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। सभी मनीष के समर्थन व बिहार सरकार व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारा लगा रहे थे। सड़क जाम का नेतृत्व बबलु शर्मा ने किया। पचरूखिया में जाम की सूचना मिलते ही दलबल के साथ हसपुरा थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद, बीडीओ अभय कुमार एवं सीओ शोभा कुमारी ने पहुंचकर सड़क जाम को हटवाया। इस दौरान जाम हटा रहे अधिकारियों को काफी आक्रोश झेलना पड़ा। यहां तक कि एक एम्बुलेंस को घंटों रूकना पड़ा। मरीज के परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उन्हे अनसुना किया गया। आंदोलन में शामिल अमित शर्मा, धीरज शर्मा, विपुल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, राहुल शर्मा, नीतीश शर्मा, कुंदन शर्मा, प्रकाश कुमार, रघु बल्लभ, सौरभ कुमार, मुकुल कुमार एवं रौशन शर्मा सहित दर्जनों मनीष कश्यप के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनीष कश्यप को रिहा करने की मांग की।