अंबा-नवीनगर रोड वासियों को जल्द मिलेगी नाली की समस्या से निजात

अम्बा(औरंगाबाद)। अम्बा नवीनगर रोड के दक्षिण भाग में चौक से मुड़ीला मोड़ तक नाली निर्माण हेतु पीडब्लूडी विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के द्वारा बुधवार को स्थल निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मापी कराकर नाली निर्माण कराने का बात कही। कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम ने बताया कि स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश राम से नाली निर्माण कराने की मांग की थी।

विधायक की पहल पर स्थल निरीक्षण किया गया है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि नाली न होने के कारण जल जमाव समस्या बनी रहती है। जिससे मदरसा में आने जाने वाले नमाजियों को असुविधा होती है वहीं बीमारी फैलने के सम्भावना बनी रहती है।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक के निजी सहायक रामपति राम,अजय राम,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार,प्रो. अरुण सिंह, ओम सोनी,सत्येन्द्र आज़ाद,अवधेश पाल, रौनक अंसारी,अकबर अंसारी,जहांगीर अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।