पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के निधन पर देश भर के किसान नेताओं ने जताया शोक, कहा- बड़ी क्षति

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पार्टी के बिहार राज्य कार्यकारिणी के सदस्य साथी रामचंद्र सिंह यादव का देहांत 11 मई 2021 को गया शहर के एक अस्पताल में करोना के कारण हो गया था l जैसे ही यह शोक समाचार चारों तरफ पहुंचा , देश के किसान नेताओं ,उनके संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई l विभिन्न राज्यों के किसान नेताओं ने साथी रामचंद्र सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और अपने प्रिय किसान नेता को अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की l

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद के सचिव राम नरेश पांडे को लगातार देश के विभिन्न राज्यों से किसान संगठनों द्वारा व्यक्त किए गए शोक संदेश प्राप्त हो रहे है l मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंधित अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हनन मुल्लाह , सहायक सचिव कृष्ण प्रसाद, अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव तथा रामचंद्र सिंह यादव के साथ बिहार विधानसभा में विधायक रहे राजा राम सिंह, प्रसिद्ध महिला नेत्री मेधा पाटकर, महाराष्ट्र किसान सभा के राज्य महासचिव नामदेव गावडे, जय किसान आंदोलन के नेता अभीक साहा , ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान, स्वराज आंदोलन के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, मध्य प्रदेश किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए बिहार के किसान आंदोलन के अपूरणीय क्षति पर विचार व्यक्त करते हुए साथी रामचंद्र सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की l