विवेक ठाकुर ने की मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल को सुदृढ़ करने व कोविड फील्ड हॉस्पिटल बनाने की मांग

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल को सुदृढ़ करने व उसे कोविड फील्ड हॉस्पिटल बनाने की राज्य सरकार से मांग की है। विवेक ठाकुर ने मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल को सुदृढ़ करने एवं कोविड फील्ड हॉस्पिटल बनाने को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण व स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत को पत्र लिखा था। इस संदर्भ में बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण जी से बात भी किया।

Vivek Thakur

विवेक ठाकुर ने बताया कि वर्ष 1947 में स्थापित नाजरथ अस्पताल करीब 100 एकड़ में फैला है। जो कभी 300 बेड का अस्पताल हुआ करता था लेकिन आज स्थिति चिंताजनक है। वर्तमान में यहां डॉक्टर और नर्स मिलाकर तीन लोग हैं जो 30 बेड को संचालित कर रहे हैं। साथ-साथ मोकामा रेफरल अस्पताल की भी स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार वहां RT-PCR जांच और टीकाकरण भी सही से नहीं हो पा रहा। बिहार सरकार से आग्रह करता हूं कि मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल को सुदृढ़ किया जाए एवं कोविड फील्ड हॉस्पिटल बनाया जाए। साथ हीं साथ मोकामा रेफरल अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाए। ताकि उस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य का इस प्रकोप में चिंता हो सके।

विवेक ठाकुर ने कहा कि मेरे आग्रह पर बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने आश्वस्त किया कि बाढ़ एसडीओ से त्वरित रिपोर्ट लेकर उचित निर्देश देंगे।