पटना। उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच उपलब्ध कॉरपोरेट रिकॉर्ड की पड़ताल में सामने आया है कि कंपनी का बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय की धर्मपत्नी उर्मिला पांडेय से कोई संबंध नहीं है। दोनों के नाम में समानता महज संयोग है।
कंपनी के मास्टर डेटा के अनुसार, URMILA INTERNATIONAL SERVICES PRIVATE LIMITED का कॉरपोरेट पहचान संख्या (CIN) U93000BR2015PTC025097 है। कंपनी का पंजीकरण रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC), पटना के अंतर्गत हुआ है। रिकॉर्ड में कंपनी को शेयरों द्वारा सीमित गैर-सरकारी निजी कंपनी के रूप में दर्ज किया गया है।
कॉरपोरेट रिकॉर्ड के मुताबिक कंपनी के निदेशकों के तौर पर कुमार अविनाश (DIN/PAN: 02693110) और ज्योति कुमारी (DIN/PAN: 02735689) के नाम दर्ज हैं। उपलब्ध मास्टर डेटा में कंपनी की अधिकृत पूंजी सात करोड़ रुपये दर्ज है। रिकॉर्ड में कहीं भी मंगल पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला पांडेय का नाम निदेशक के तौर पर दर्ज नहीं है।
ऐसे में कंपनी के नाम में ‘उर्मिला’ शब्द होने के आधार पर इसे पूर्व मंत्री की पत्नी से जोड़कर पेश करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी चर्चा अथवा दावे की पुष्टि संबंधित आधिकारिक दस्तावेजों और कॉरपोरेट रिकॉर्ड के आधार पर ही की जानी चाहिए।
जानकारों के अनुसार, बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति अथवा कंपनी को आपस में जोड़कर दावा करना भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सूचनाओं को साझा करने से पहले उनके स्रोत और आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच करना जरूरी है।
