द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने एनडीए गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारी बहुमत के साथ 15वें और देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू  की यह जीत सही मायने में देश के गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों की जीत है। इसके लिए एनडीए सहित उन सभी सम्मानित दलों एवं नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू को अपना भारी समर्थन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो सपना जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति के उत्थान के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है।

बधाई एवं खुशी जाहिर करनेवालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, बृजेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुनील सिंह, विजय प्रसाद निराला, अरविंद सिंह, संजय गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, विनोद सिंह, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार साहू, अशोक पांडेय, रामकेवल सिंह, रघुनाथ राम, टुना प्रसाद गुप्ता, विनोद शर्मा, महेंद्र जैन, गुड्डू प्रसाद, प्रो.आशा कुमारी, रामरूप सिंह, ललेंद्र शर्मा, अविनाश पांडेय, सुशील कुमार, जयकिशोर मिश्रा, शंभू मिश्रा एवं नरेश पासवान आदि शामिल हैं।