राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को जीत पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पन्द्रहवीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर औरंगाबाद के जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत से महिलाओं के सशक्तिकरण व सुदृढ़ीकरण की जीवंत मिसाल कायम हुई है। जीत पर बधाई देते हुए जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत है। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। कहा कि द्रौपदी मुर्मू की भारी जीत महिलाओं के प्रति देश का आत्मसम्मान और आत्मगौरव के साथ भारतीय लोकतंत्र के लिए खुशी की बात है।

जीत पर पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, प्रदेश सचिव डाॅ. निशा सिंह, प्रदेश सचिव अशोक मेहता, वरीय जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, तेजेन्द्र कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष ऊंकारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद जुगनू, अधिवक्ता ईरशाद अहमद, जहीर अहसन आजाद, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, जिला महासचिव मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह, कंचनपुर पंचायत के मुखिया व जदयू नेता बसंत कुमार मेहता, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार शर्मा उर्फ छोटे शर्मा, सुनील कुमार, संतोष कुमार सिंह एवं अरविंद पासवान आदि नेताओं ने भी बधाई दी है।