औरंगाबाद की आईपीएस बहु अपर्णा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

औरंगाबाद(मनोज शर्मा)। यूपी कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में आईटीबीपी देहरादून सेक्टर की डीआईजी अपर्णा कुमार को मेधावी सेवा के राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या गृह मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई। अपर्णा कुमार औरंगाबाद जिले की बहु हैं। इनका ससुराल औरंगाबाद जिले के श्रीकृष्ण नगर क्लब रोड में हैं। आज राष्ट्रपति मेडल के लिए चयनित होने की सूचना के बाद ससुराल में खुशी का माहौल है। अपर्णा के पति संजय कुमार आईएएस अधिकार हैं। अभी उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त सचिव के पदस्थापित हैं।

अपर्णा कुमार, डीआईजी, आईटीबीपी, देहरादुन सेक्टर

बता दें कि अपर्णा भारद्वाज 2002 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। पहली बार 2002 में बर्फ का पहाड़ देखा तथा इनके लगभग 39 वर्ष के उम्र में पर्वतरोहण शुरू किया। 30 अगस्त 2014 में पहली बार अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउंट किलमंजर, सात नवंबर 2014 को आस्ट्रेलिया एवं महासागरीय क्षेत्र का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कार्सटेंसज पिरामिड, 14 जनवरी 2015 को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे पर्वत शिखर माउंट एकोनकागुआ समेत अन्य कई पर्वत का फतह किया है।

अर्पणा को वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार एवं वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान यश भारती पुरस्कार एवं 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति द्वारा एडवेंचर के क्षेत्र में दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अपर्णा नारी शक्ति और साहब की भावना का जीता जागता उदाहरण है और उनकी अब तक की साहसी यात्रा छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अपर्णा के राष्ट्रपति मेडल के लिए चयन होने पर भैसुर कपिल शर्मा, परिजन व समाजसेवी नीलमणि, औरंगाबाद से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह समेत जिले वासियों ने बधाई दी है।