गणतंत्र दिवस पर बिहार के दो पुलिस अधिकारियों को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक, ये 18 अधिकारी भी होंगे सम्मानित

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति पदक के लिए बिहार से 18 अधिकारियों का चयन हुआ है। आज गृह मंत्रालय ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक, पुलिस सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। वीरता पदक से सम्मानित किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के नाम हैं- इंस्पेक्टर एसटीएफ वीरेंद्र कुमार मेधावी, प्रदीप कुमार, दारोगा धनराज कुमार इसके अलावा सिपाही एसटीएफ उत्तम कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।

वहीं विशिष्ट सेवा पदक के लिए आईपीएस राजेश त्रिपाठी बिहार पुलिस मुख्यालय में डीआईजी मानवाधिकार के रूप में तैनात हैं। वही बिहार पुलिस मुख्यालय में अवर निरीक्षक मोहम्मद अब्दुल मन्नान शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में आईपीएस राकेश राठी, राजीव रंजन एसपी अरवल, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसपी विजय प्रसाद पुलिस अधीक्षक नागरिक सुरक्षा, अमरकांत चौबे पुलिस उपाधीक्षक, अभय नारायण सिंह पुलिस उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर अलय वत्स, सीआईडी दरोगा ओमप्रकाश सिंह, हवलदार धीरेंद्र मोहन मिश्रा, हवलदार अनिल नींबू और सिपाही कामिनी देवी शामिल हैं।