वर्ष 2023 में बदमाशों पर कहर बन टूटी औरंगाबाद पुलिस, 9280 बदमाशों को भेजा हवालात

औरंगाबाद(मनोज शर्मा)। वर्ष 2023 औरंगाबाद पुलिस के लिए कामयाबी भरा रहा। 1 जनवरी से 30 दिसंबर 2023 तक औरंगाबाद पुलिस ने 9380 बदमाशों को गिरफ्तार कर हवाला की हवा खिलाई है।

इसमें 3865 शराबी एक साल में जेल जा चुके हैं। वहीं हत्या के मामले में 102 अपराधी जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। औरंगाबाद पुलिस ने खनन माफियाओं पर भी नकेल कसते हुए 663 माफिया को गिरफ्तार किया। जबकि शराब माफियाओं के खिलाफ भी औरंगाबाद पुलिस का कहर कम नहीं रहा।

औरंगाबाद पुलिस ने जहां एक लाख लीटर देशी शराब पकड़ा वहीं 52 हजार लीटर विदेशी शराब भी जब्त किया। वहीं 3.5 केजी अफीम व 8 किलो से अधिक गांजा पुलिस ने जब्त किया। यह जानकारी औरंगाबाद पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दिया।

ये हुआ बरामद

  • विदेशी शराब-52068 लीटर
  • देशी शराब-106013
  • देशी कट्टा-44
  • कारतुस-757
  • मिनी गन फैक्ट्री-02
  • गंजा- 8.92 किलो
  • अफिम- 3.5 किलो

देखें औरंगाबाद पुलिस की कार्रवाई एक झलक

  • कुल गिरफ्तार कर जेल भेजे गये अभियुक्तों की संख्या-9280
  • हत्या के काण्ड में गिरफ्तारी- 102
  • पुलिस पर हमला काण्ड में गिरफ्तारी- 254
  • हत्या का प्रयास काण्ड में गिरफ्तारी-416
  • SC/ST के काण्ड में गिरफ्तारी-161
  • डकैती के काण्ड में गिरफ्तारी-10
  • लूट के काण्ड में गिरफ्तारी-26
  • बलात्कार के काण्ड में गिरफ्तारी-16
  • पॉक्सो एक्ट के काण्ड में गिरफ्तारी-25
  • खनन के काण्ड में गिरफ्तारी-663
  • शस्त्र अधिनियम के काण्ड में गिरफ्तारी-38
  • वाहन चोरी के काण्ड में गिरफ्तारी-54
  • विविध काण्ड में गिरफ्तारी-766
  • मद्यनिषेध के काण्ड में गिरफ्तारी-3865
  • अजमानतीय वारंट/कुर्की में गिरफ्तारी-2884
  • अजामनतीय वारंट / कुर्की
  • निष्पादन-2884

देश, प्रदेश व अपने जिले की प्रमुख खबरें पाएं अपने मोबाइल पर, जुड़ें हमारे व्हाट्सएप चैनल से किलिक करें Join

https://whatsapp.com/channel/0029Va4gWHNCsU9LwFGSaZ1z