JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पटना लौटे नीतीश कुमार, जदयू कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

पटना। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले ललन सिंह और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार दोनों साथ-साथ पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

दरअसल, नीतीश कुमार और ललन सिंह के एक साथ पटना लौटने के पीछे यह बताने की कोशिश है कि पार्टी के अंदर कोई मतभेद नहीं है।

बता दें, राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। खुद ललन सिंह ने नीतीश को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

मीडिया में खबर आई कि ललन सिंह नाराज हैं और पार्टी विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। खबर के बाद ललन सिंह ने आज चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि उनके खिलाफ भ्रामक खबर चलाई जा रही है।