मधुबनी में युवक की गोली मार कर हत्या, लाश को बोरी में बंद कर कोशी नहर के झाड़ी में फेंका

मधुबनी (गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के छारा पट्टी कोशी नहर पुल से पूरब तक़रीबन 200 गज के बाद कोशी नहर के नीचे एक झाड़ी से अज्ञात लाश बरामद होने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बकरी चराने वाली महिला बकरी को चराते हुए जब उस झाड़ी के पास पहुंची तो काला पन्नी में लपेटे और रसी से बंधे हुए को देख हल्ला करना शुरू किया। बगल में दीवा गश्ती कर रहे खुटौना पुलिस को जानकारी मिली तत्पश्चात तवड़ीत करवाए करते हुए पुलिस लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के गर्दन में एक ताबीज है। जिससे उसके मुस्लिम होने की कयास लगाए जा रही है. पुलिस द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक के सर के पीछे 4 गोली, पीठ पर 5 गोली तथा सामने से जांग पर दो गोली लगने का निशान पाया गया है।

देखने से 32 वर्षीय उम्र का पता चलता है। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि मृतक खुटौना थाना क्षेत्र का नहीं जान पड़ता है। किसी ने बाहर से इस घटना को अंजाम देकर मामला को रफा दफा करने के उदेस्य से लाश को कहीं दूसरे जगह से लाकर उक्त झाड़ी में फेक दिया गया है। लाश का शिकांत नहीं हो पाया है। पुलिस छान्न बिन में जुट गई है।