हर्षोल्लास के साथ हुई ज्ञान, बुद्धि व कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त महाराज की पूजा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ज्ञान, बुद्धि तथा कलम-दवात के देवता श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना आज पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत आराधना की गई। पूरे जिले का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कलम जीवियों ने लिखने के देवता की विधिवत पूजा अर्चना की।

इसके अलावा सत्येन्द्र नगर, बराटपुर, शाहपुर, क्लब रोड, सिंचाई कालोनी एवं अन्य स्थानों में चित्रांश परिवार के तत्वावधान में भगवान चित्रगुुप्त’ की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति रिवाज से की गयी। इसके अलावा जिले के बारून, नबीनगर, सदुरी करमा, दरियाबाद, मखरा एवं तेलडीहा आदि गांव से भी कायस्थ परिवारों द्बारा धूमधाम से चित्रगु’ पूजा मनाये जाने के समाचार मिले हैं। वहीं इस अवसर पर जिला कायस्थ महासभा द्बारा करमा रोड चित्रगु’ सभागार-सह-लोकनारायण जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में चित्रगु’ भगवान की मूर्ति की स्थापना कर उनकी विधिपूर्वक पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गयी।

साथ ही संध्या बेला में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में काफी संख्या में शहर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चित्रगु’ पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल किशोर, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय वर्मा, महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, कृष्ण कुमार सिन्हा, श्रीराम अम्बष्ट, मधुसूदन प्रसाद, बच्चन सिन्हा, राजू रंजन सिहा, सूर्यकांत, राजेश सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, दीपक बलजोरी, सौरभ सिन्हा, सुधांशु कुमार, सुजीत कुमार, निभा सिन्हा, संजना किशोर, रश्मि सिन्हा, रूबी सिन्हा, सोनी सिन्हा आदि की प्रमुखता से सहभागिता रही।