मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली शपथ, 14 मंत्रियों की ताजपोशी, देखिए लिस्ट

पटना(आरती शर्मा)। राज्यपाल फागू चैहान ने जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ लिए। मुख्यमंत्री के साथ 14 मंत्रियों को भी मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। शपथ-ग्रहण-समारोह राजभवन के राजेन्द्र मंडप आयोजित किया गया।

सीएम पद की शपथ लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
सीएम पद की शपथ लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में भाजपा से उपमुख्यमंत्री के रूप में तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, जदयू से मंत्री के रूप में विजय कुमार चैधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चैधरी, मेवालाल चैधरी, शीला कुमारी, हम से संतोष कुमार सुमन, वीआईपी से मुकेश सहनी, भाजपा से मंगल पाण्डे, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ॰ रामप्रीत पासवान, जिवेश कुमार एवं राम सूरत कुुमार को भी राज्यपाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उक्त शपथ-ग्रहण-समारोह के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्‌डा, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, लोकसभा सदस्य एवं बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, राज्यसभा सदस्य एवं जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राज्य सभा सांसद एवं बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा बी॰एल॰ संतोष, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के कई सांसद, विधायक, विधान पार्षद, बिहार के कई पूर्व केन्द्रीय एवं राज्य के मंत्री, राज्य के विभिन्न आयोगाों के अध्यक्ष, राज्य के महाधिवक्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य।