अंबा, (औरंगाबाद)। कुटुंबा थाना की पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर नेउरा गांव में छापेमारी कर दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान उक्त गांव निवासी नीरज तिवारी और उनके पिता मिथिलेश तिवारी के रूप में हुई है। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
