साइबर तरीके से इंदिरा आवास के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर में इंदिरा आवास का पैसा दिलाने के नाम पर झांसा देकर पैसा ट्रांसफर करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध निवासी सूरज राय और धनछोली निवासी पप्पू कुमार शामिल हैं।

दाउदनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार युवकों द्वारा अमृत बिगहा निवासी रीता देवी को झांसा देकर इंदिरा आवास एवं राशन कार्ड बनाने के नाम पर धोखे से महिला का आधार नंबर लिंक कर अंगूठे का थंब इंप्रेशन मोरफो डिवाइस पर ले लिया गया। करीब 2000 रुपया महिला के एकाउंट से ट्रांजैक्शन भी कर लिया गया, लेकिन ट्रांजैक्शन अन क्लियर ही था। लोगों द्वारा इस बात को पकड़े ही उसने चुपके से पे वर्ल्ड एकाउंट से पैसा महिला के खाते में वापस कर दिया। यानी ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया अनक्लियर तक ही रह सकी। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों के पास से तीन मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक गजट, एक मोरफो डिवाइस व एक बाइक जप्त की गयी है। साइबर क्राइम के तहत दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक जालसाज हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र में जाकर कम पढ़े लिखे लोगों को इंदिरा आवास देने के नाम पर फंसा लेते हैं और उनका आधार नंबर व थंब इंप्रेशन लेकर उन्हें अपनी जालसाजी का शिकार बना लेते हैं और खाते से पैसा लेकर उड़ जाते हैं। दाउदनगर थाना क्षेत्र में पहले ही प्रयास में दोनों युवक पकड़े गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोरफो डिवाइस के संबंध में गिरफ्तार युवकों द्वारा बताया गया उसे उन लोगों ने खरीदा था। दोनों ने जालसाजी के काम को शुरू करने केे 11 जुलाई को अंगूठा से पैसे निकालने वाली मशीन खरीदी थी। दोनो ने अपने क्षेत्र को छोड़कर दाउदनगर से शुरुआत करना प्रारंभ किया लेकिन पहले प्रयास में ही असफल रहे और दाउदनगर पुलिस केेे हत्थे चढ़ गए।