सत्तारूढ़ कांग्रेस के सचेतक ने दी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई, कहा-गरीब का बेटा बना कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह औरंगाबाद के कुटुम्ब के कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

उन्होने श्री खड़गे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक गरीब का बेटा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह देश के लोकतंत्र के लिए हर्ष की बात है। कहा कि खड़गे साहब न सिर्फ एक दलित वर्ग से आते बल्कि वे सतत संघर्ष के भी प्रतीक हैं, जो कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष से राजनीति शुरू कर गरिमामयी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं।

श्री कुमार ने कहा कि इसके लिए निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी धन्यवाद की पात्र हैं जिन्होंने कांग्रेस की परंपरा को सहृदयता से आगे बढाया है। उनका अध्यक्षयीय विदाई भाषण काफी मर्मस्पर्शी है। मैं उनके हर दिशा निर्देशों पर तत्परता से अनुसरण करता था, करता हूं एवं आगे भी करता रहूँगा। श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। देश की जनता कांग्रेस की इस प्रकृति से भली-भांति परिचित है और विरोधियों को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए।