Mukesh Ambani को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। दुनिया के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को परिवार समेत मारने की धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस ने दरभंगा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राकेश कुमार मिश्रा को दरभंगा के मनिगाछी थाना के ब्रह्मपुरा गांव से पुलिस ने उठाया। उसके पिता सुनील कुमार मिश्रा हैं। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ कोर्ट में पेश करने के बाद ले गई है। इसकी पुष्टि दरभंगा के अवकाश कुमार ने की। आरोपी का मोबाइल भी मुंबई पुलिस ने जब्त कर लिया गया है जिससे राकेश ने धमकी दी थी।

Mukesh Ambani को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने इस मामले में बताया की मुकेश अंबानी फैमिली द्वारा संचालित हॉस्पिटल में फोन कर उड़ाने की धमकी एक व्यक्ति के द्वारा दी गई थी। एक ही दिन में दो बार धमकी दी गई। जांच में उस मोबाइल का लोकेशन दरभंगा में मिला जिससे अंबानी हॉस्पिटल और फैमिली को उड़ा देने की धमकी दी गई थी।

मुंबई पुलिस द्वारा दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दी गई उसके बाद मनीगाछी थानाध्यक्ष को आरोपी को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया। रात में ही मुंबई पुलिस यहां आई थी और लगभग 1 घंटे छापेमारी के बाद दरभंगा पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है जिससे मुकेश अंबानी फैमिली को धमकी दी गई थी।

आरोपी राकेश कुमार के पिता सुनील कुमार को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। मुंबई पुलिस ने रात में ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया और फिर अपने साथ लेकर लौट गई है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)