प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ : सुशील कुमार सिंह

अम्बा(औरंगाबाद)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम और राष्ट्र निर्माण में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कुटुम्बा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तमसी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संचालन अरुण सिंह ने किया। सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम सफर की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया।

सांसद ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा को मानने वाली दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी है। और हम सभी लोग भाजपा के सदस्य है यह हमलोग के लिए गर्व की बात है।

विधानसभा स्तर पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत रूप से सभी राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। UN के मंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे दुनिया को संबोधित करेंगें यह हम सभी भारतवासी के लिए ऐतिहासिक और गौरव का पल होगा। पहले दुनिया बोलती थी भारत सुनता था लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है अब स्थिति यह हो गया है कि भारत बोलता है और दुनिया सुनती है।

रूस और यूक्रेन के बिच युद्ध के दौरान जो हमारे भारतवासी फंसे हुए थे उस समय प्रधानमंत्री ने दोनों देश के प्रधानमंत्री से बात करके युद्ध को चार घण्टा रुकवाकर अपने देश के लोगों को सुरिक्षत अपने देश मे लाए यह आज का भारत है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन के सरकार ने बिहारवासियों को जितनी नौकरी देने की बात कही थी वह पूरा नही हुआ बिहार के शिक्षक आज आंदोलन करने के लिए बाध्य है।

2014 के पहले उत्तर कोयल नहर परियोजना को कांग्रेस के सरकार ने जमीन में दफन कर दिया था लेकिन 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के बाद इस योजना से संबंधित सभी बाधाएँ को खत्म किया गया और आज इस योजना का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही यह योजना का कार्य पूर्ण होगा।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर दयाल सिंह, कुटुम्बा विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, जिला मंत्री बिजेन्द्र चन्द्रवंशी, लोकसभा विस्तारक विकास कुमार उर्फ भोजपुरिया बाबा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता दिपक सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन, पूर्व मुखिया भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, जीतू तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, राजेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री अभय पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन सिंह, मंडल प्रवक्ता चंदन गिरी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी टनटन सिंह, भाजपा नेत्री मंजू सोनी, रिंकी देवी, नमिता सिंह, रानी देवी, काजू सिंह, अतुल पांडेय, कंचन गुप्ता, राजा ठाकुर, विवेक सिंह,जितेन्द्र सिंह, अक्षय सिंह, अभिमन्यु सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, मिथलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, उमा बाबू, बिनोद सिंह, नरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विरेन्द्र दुबे, प्रवेश सिंह, विरेन्द्र पांडेय, कृष्णा सिंह, छोटे सिंह, डोमन सिंह, युगेश सिंह, सरपंच प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अक्षय सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य प्रभात सिंह,बबैजनाथ सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।