सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शशि भूषण प्रसाद का जन्मदिन

पटना। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. शशि भूषण प्रसाद का जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह के साथ ‘सेवा व संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। राजधानी पटना के किदवईपुरी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने समाजसेवा, जनकल्याण और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों की सेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान के लिए सेवा भाव से निरंतर कार्य करें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की इच्छा पर अब प्रत्येक वर्ष उनका जन्मदिन ‘सेवा व संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उत्तर प्रदेश में एनडीए की सहयोगी है और बिहार में भी एनडीए सरकार के विकास कार्यों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. शशि भूषण प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सेवा और संगठन विस्तार के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *