सड़क सुरक्षा माह में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर मंे बस स्टैंड, कलाली मोड़, महाराजगंज मोड़, ब्लॉक परिसर के पास एवं तिवारी बिगहा मोड़ पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में यह अभियान चलाया गया। अभियान में बिना लाइसेंस एवं बिना परमिट के कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। साथ ही चार पहिया वाहनों में ओवरलोडिंग की जांच की गयी। कहा कि यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा। जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह में अभियान चलाया जायेगा। जब्त वाहनों को कागजी प्रकिया कर जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेज दिया गया। अभियान में एसआई रविकांत सिंह, एएसआई बिजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।