अम्बा, रिसियप समेत छह थानेदारों का एसपी ने किया तबादला, देखिए कौन कहां गए

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक(एसपी) सुधीर कुमार पोरिका ने बधुवार को जिले के छह थानेदार समेत 10 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। सभी को 24 घंटे के अंदर अपने तबादले वाली जगह पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

एसपी द्वारा स्थानांतरित थानाध्यक्षों में रिसियप थाना के थानाध्यक्ष गुफरान अली को नगर थाना के अनुसंधान इकाई, पौथू थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार को नवीनगर थाना के अनुसंधान इकाई, कसमा थाना के थानाध्यक्ष को नगर थाना अनुसंधान इकाई, माली थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना के अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया है।

अंबा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान को एससी एसटी का थानाध्यक्ष और एससी एसटी के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को पौथू का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, देव थाना में कनीय अवर निरीक्षक रहे जैनेंद्र कुमार भारती को अंबा थानाध्यक्ष, नगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार को रिसियप थानाध्यक्ष, नवीनगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक पवन कुमार को माली थानाध्यक्ष और नगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक राजगृह प्रसाद को कसमा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)