Raghuvansh Singh dies : AIMS नई दिल्ली में RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

New delhi (Vidya Bhushan Sharma). Rjd के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का नई दिल्ली स्थित AIMS में आज निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले हीं वे कोरोना को मात देकर पटना स्थित AIMS से रिलीज हुए थे। वे लगातार नेमोनिया से पीड़ित थे। नेमोनिया का इलाज कराने के लिए हीं वे AIMS New Delhi गए थे। दो दिनों पहले उनकी स्थिति नाजुक होने के बाद उन्हें वेंडिलेटर पर रखा गया था।

रधुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने शोक संवदेना व्यक्त किया है। लालू प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा है- प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रघुवंश बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।