धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद, आज से शाम सात बजे तक हीं खुलेंगे मॉल व दुकान, शादी व श्राद्ध में जाने कितने लोग हो सकेंगे शामिल

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर, मस्जीद, गुरुद्वारा, गिरजाघर बंद कर दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि अब मठ–मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद किये गये हैं। होम डिलिवरी बंद किये गए। दूकान–मॉल शाम सात बजे बंद हो जायेंगे। होटल में पचीस फीसद एक साथ होंगे। सिनेमा हॉल की क्षमता का 50 फीसद ही उपयोग होगा। मंदिर‚ मस्जिद और सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50 फीसद ही बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी कोई क्वारेंटाइन सेंटर नहीं खोले जा रहे। अगले 4 से 5 दिन अभी देखा जा रहा है। इसके बाद अनुमंडल स्तर पर क्वारेंटाइन सेंटर खोले जा सकते हैं। प्रधान सचिव ने बताया कि सिनेमा हॉल में 50 फीसद लोगों के बैठने की इजाजत होगी। प्राइवेट कार्यालय को 33 प्रतिशत कर्मियों के साथ खोलने की अनुमति होगी। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में यह लागू नहीं होगा।

किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक रहेगी। अंतिम संस्कार में 50 और शादी समारोह और श्राद्ध में 200 लोगों की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू पर चर्चा हुई है लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। तीन से चार दिनों में फिर चर्चा होगी इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। क्वारेंटाइन सेंटर पर भी बात हुई है। बहुत जरूरी हुआ तो अनुमंडल स्तर पर सेंटर बनेंगे।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)