पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ याद किए गए रामायण बाबू

सासाराम(राजू दूबे)। सासाराम प्रखंड के कुशही गांव निवासी समाजसेवी रामायण राय को पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ याद किया गया। इस मौके पर गांव में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया।

http://परिजनों ने किया कार्तिक छठ, एसपी ने 16 सूपों से दिलाया अर्घ्य

समारोह में आगतों ने स्व. राय के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण कर उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में आगत अतिथियों की अभ्यर्थना स्व. राय के पुत्र सह मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय ने की। इस मौके पर डीएम पंकज दीक्षित ने स्व. राय की स्मृति में आम का एक पौधा भी लगाया। इस दौरान डीएम ने कहा कि रामायण बाबू समाजसेवी के साथ अनुभवी किसान भी थे। कृषि के क्षेत्र में वें होने वाले नित नये प्रयोगों से हमेशा अपडेट रहते थे। खेती-किसानी में किए गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए वे किसान श्री सम्मान से नवाजे गए थे। वे इलाके के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी प्रेरणा से इलाके के कई किसानों ने खेती में नवीनतम तकनीक और साधनों का इस्तेमाल कर सफलता हासिल की। वें समाजसेवा के साथ-साथ किसानों के हित की सदैव बात किया करते थे। उनका हमारे बीच नही होना अखर रहा है लेकिन उनके बताये रास्तें हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला पार्षद शकील अहमद, पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय, दामोदर नाथ सिंह, भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता, पूर्व मुखिया अनिल कुमार राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बनारसी सिंह, रामपुर के मुखिया प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, सुबोध कुमार राय, श्रीराम राय, नरेंद्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कमलेश कुमार राय, शिक्षक संतोष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।