मंडल कारा में तीन दिनों से अनशन पर दर्जनभर बंदी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद मंडल कारा में बंदियों का एक समूह पिछले तीन दिनों से अनशन पर है। अनशनकारी बंदियों में जेल के वार्ड-5 के दर्जनभर बंदी शामिल है।

औरंगाबाद मंडल कारा

बंदियों का आरोप है कि जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। जेलर मनमानी करते है। इसी कारण वे अनशन पर है। इस बीच पूछे जाने पर जेलर वीरेंद्र राय ने बताया कि अनशनकारी बंदियों का यह समूह अवांछित सुविधाएं चाहने वाला है। अवांछित सुविधाओं को पाने का दबाव बनाने के लिए ही ये अनशन कर रहे है। अनशन को शीघ्र ही समाप्त करा दिया जाएगा। जायज मांगे स्वीकार है, नाजायज मांगे नही।