औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह को स्कॉर्ट कर रही पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

पलामू। औरंगाबाद से भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह को स्कॉर्ट कर रही पुलिस जीप झारखंड के पलामू जिले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में एक पुलिस जवान समेत दो की मौत हो गई। वहीं हादसे आधा दर्जन जवान जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद सुशील कुमार सिंह को पलामू प्रमंडल के लातेहार के कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। इसी को लेकर पलामू की छत्तरपुर पुलिस सासंद सुशील कुमार सिंह को सुल्तानी घाटी के पास स्कॉर्ट करने गयी थी। इसी दौरान छतरपुर पुलिस का वाहन सुल्तानी से लौटने के दौरान बटाने मोड़ के समीप एनएच-98 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसमें एक सिपाही की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इस घटना में 6 से 7 पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज छत्तरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।