अच्छे कार्यों के लिए याद किए जाएंगे पंकज सैनी

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड के दो थानों मदनपुर और सलैया के थानाध्यक्षो की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों थानों के नव पदस्थापित थाना अध्यक्षों सलैया थाना के कमलेश पासवान और मदनपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने पद भार ग्रहण किया।इसके बाद पूर्व थानाध्यक्षों पंकज कुमार सैनी और विश्वजीत कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई सह सम्मान समारोह में सम्मानित करते जनप्रतिनिधि
विदाई सह सम्मान समारोह में सम्मानित करते जनप्रतिनिधि

इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी और विश्वजीत कुमार को सराहनीय और प्रशंसनीय कार्यों के लिए जाने जाएगें। समारोह में पंकज कुमार सैनी ने कहा कि मदनपुर सुदूरवर्ती इलाकों के गांवों जो विकास की दृष्टि से आज भी अछुता है। इन क्षेत्रों के गरीब और असहाय लोगो के लिए वृध्दावस्था पेंशन, आधार कार्ड, बनवाने, बच्चों के पढने के शैक्षणिक सामग्रियां, किताब कॉपी कलम तथा वस्त्रों का वितरण  किया गया। प्रेम,प्यार और स्नेह का व्यवहार से दिल जीत कर राष्ट्र के मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया। यहां के लोगो से दिल से जुडाव हुआ है। जब तक जहां भी रहेगें। सहयोग करते रहेगें।

जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्षों को पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य निमा आंजन के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, अधिवक्ता रविन्द्र कुमार सिन्हा, एसआई सुबोध कुमार, मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह, रामप्रवेश भुईयां, अनिल मेहता, पवन कुमार सिंह, रामसुंदर यादव ऊर्फ लंबु यादव, गुप्ता पासवान, मथुरा सिंह भोक्ता, ज्ञानदत पाण्डेय, जयशंकर शर्मा, अरशद इमाम आदि मौजूद थे।