रविदास जयंती के दिन मलवां गांव में हुई हत्या व गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज, पांच गिरफ्तार, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार के औरंगाबाद जिले के मलवां गांव संत रविदास जयंती के दिन हुए हत्याकांड में पांच आरोपियों को खुदवां थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने मलवा गांव निवासी उमेश चौधरी, दीपक चौधरी एवं रामबली चौधरी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। वहीं घटना बाद से पुलिस व अधिकारियों की टीम गांव में कैम्प कर रही है।

बता दें कि रविवार की शाम अंडा खा कर पैसा न देने पर विवाद शुरू हुआ था जो देखते ही देखते घटना स्थल हिंसक मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें उस गांव निवासी सतेंद्र चौधरी ने अचानक पिस्तौल से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में उस गांव निवासी तपेश्वर राम की पत्नी मोहरमनी देवी को गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी। जबकि गोलीबारी में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद गंभीर हालत में कुछ को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

इसके बाद मृतक के पुत्र जगजीवन राम ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाया जिसमें इन सभी हत्यारोपियों को दबोच लिया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों की छानबीन की जा रही हैं। इस सम्बंध में खुदवां थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गोलीबारी में हत्याकांड के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की छानबीन की जा रही हैं।

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस को ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव भी उतपन्न हुआ था। वहीं इस घटना के बाद से लगातार पुलिस गांव के कैम्प कर रही थी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया और कुछ को बाहर रेफर किया गया। हालांकि इस दौरान सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या से अफरा तफरी का माहौल रहा। बता दें कि घटना को गंभीरता से लेते हुए औरंगाबाद एसपी ने दाउदनगर एसडीपीओ व आसपास के कई थाने के थानेदारों को घटनास्थल पर भेजा। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है।