कार्यों में तेजी लाने को ले अधिकारियों ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के संपन्न होने के बाद सरकारी और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर औरंगाबाद जिला, अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।

http://आरोप : लालू यादव ने भाजपा के इस विधायक को किया फोन, बोले- मंत्री बना देंगे, ऐबसन्ट हो जाओ

इस क्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने संयुक्त रुप से नबीनगर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद अधिकारीद्वय ने मुंगिया में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया। वही दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने गोह प्रखंड में पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होने गोह में जन वितरण प्रणाली की कई दुकानों का भी निरीक्षण।

साथ ही दाउदनगर के सहायक अनुमंडल पदाधिकारी ने हसपुरा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसके अलावा वरीय उप समाहर्ता अमित सिंह एवं मदनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मदनपुर तथा एरकी कला में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इसके अलावा सम्पूर्ण जिले में सघन वाहन चेकिंग एवं मास्क जांच अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों एवं लोगो से फाइन की भी वसूली की गई।