शाम पांच बजे नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ, ये नेता भी बनेंगे मंत्री

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए नित फिर से नई सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार रविवार शाम पांच बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का न्योता दिया है।

नीतीश कुमार के साथ भाजपा-जदयू और ‘हम’ पार्टी के साथ ही एक निर्दलीय कुल आठ विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार के साथ शाम 5 बजे ये 9 मंत्री लेंगे शपथ

सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
प्रेम कुमार
विजय चौधरी
श्रवण कुमार
विजेंद्र प्रसाद यादव
संतोष सुमन
सुमित सिंह