14 दिसंबर से पहले हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार, ये बन सकते हैं मंत्री

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राज्य में विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद से ही नीतीश कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार खरमास शुरू होने से पहले हो सकता है। इस बार खरमास 14 से 15 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा भी है।

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में जदयू और भाजपा कोटे से सीट लगभग फाइनल है। ऐसे में अब सिर्फ नाम तय करना बाकी रह गया है। बताया जा रहा है कि जदयू कोटे से जहां कुछ पुराने मंत्रियों को ही मौका मिलेगा। वहीं भाजपा कोटे से कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं। जदयू कोटे से श्रवण कुमार‚ संजय झा‚ नीरज कुमार, लेसी सिंह‚ बीमा भारती को मंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि एक अल्पसंख्यक चेहरे को भी जदयू मंत्री बनाने की तैयारी में है।

वहीं भाजपा कोटे से कुछ नये और पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। हम और वीआईपी कोटे से मंत्री नहीं बनाया जाएगा। दोनों पार्टियों को एक–एक मंत्री ही पद पहले मिल चुका है।

इधर‚ एमएलसी सीट को लेकर भी सरगर्मी तेज है। राज्यपाल कोटे से खाली 12 सीटों के लिए जदयू और भाजपा में नामों पर मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि 12 इस राज्यपाल कोटे से खाली सीट में एक सीट वीआईपी के मुकेश सहनी को दिया जाएगा। वहीं एक मांझी की पार्टी को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को, शोष 10 सीट में भाजपा से पांच व जदयू से पांच सदस्य मनोनित किए जाएंगे।