कुटुंबा थाना के मित्रसेनपुर
गांव के खेतों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई।
ग्रामीणों के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेत मे रखी गेहूं के बोझे भी इसकी चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कुटुंबा थाना को सूचना दी । ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि समय पर दमकल के आने के बाद छति कम होती, लेकिन तब तक किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है
इस घटना में उक्त गांव निवासी प्रमोद पांडेय का लगभग 1000 बोझा गेहूं, लगभग 50 क्विंटल पशु आहार (कुट्टी) तथा भारी मात्रा में पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुक़सान हुआ है।
प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों के पास बिजली के तारों की स्थिति पर नजर रखें और किसी भी खराबी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि इस तरह की घटनाओ पर रोक लगे
