पटना : असम के नलबाड़ी जिले में सेशन कोर्ट के जज नितीश कुमार शर्मा के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश को असम और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने मात्र 5 दिनों में नाकाम कर दिया। घटना में शामिल सभी छह अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
घटना क्या थी?
13 मई की शाम करीब 7:30 बजे असम के नलबाड़ी जिले में NH-27 पर घोघरापार के पास कुछ बदमाशों ने जज नितीश कुमार शर्मा की कार रोकी और अपहरण की कोशिश की। फिरौती मांगने का प्लान था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण अपराधी असफल रहे और जंगल की ओर भाग निकले।
बिहार में गिरफ्तार मुख्य आरोपी:
- मुकेश कुमार (मुख्य साजिशकर्ता)
- प्रभु साव
- सुनील कुमार पासवान
असम में घटनास्थल पर गिरफ्तार:
- रीतेश कुमार
- महेश कुमार
- नोजिबुल अली उर्फ अली (स्थानीय)
सभी छह आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस कार्रवाईबिहार पुलिस की STF टीम ने गुप्त सूचना पर पूर्णिया के रास्ते झारखंड भाग रहे तीनों अपराधियों को दबोच लिया। इनके पास से 5 मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है।मुकेश कुमार ने दो महीने पहले रंगिया (असम) में रहकर जज की रोजमर्रा की गतिविधियों की रेकी की थी। वह झारखंड के हजारीबाग जिले का रहने वाला है।असम पुलिस ने इस सफल संयुक्त अभियान की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। नलबाड़ी जिले के घोघरापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
