Lok Sabha Election 2024 : JDU ने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, लवली आनंद व ललन सिंह इस सीट से लड़ेगें, इनका कटा टिकट, पढ़ें पूरी लिस्ट

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू(JDU) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को मुंगेर से और लवली आनंद को शिवहर से चुनाव मैदान में उतारा है।

वहीं सुनील कुमार बाल्मिकी नगर से चुनाव लड़ेंगे। सीतामढ़ी से विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर चुनाव लड़ेगे। झांझारपुर से रामप्रीत मंडल लड़ेंगे चुनाव। इसके अलावा भागलपुर से अजय कुमार मंडल लड़ेंगे चुनाव।

इसके अलावा सुपौल से दिलेश्वर कामैत चुनाव लड़ेंगे। किशनगंज से मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया है। वहीं कटिहार से दुलालचंद्र गोस्वामी मैदान में उतरेंगे। पूर्णिया से संतोष कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे। वहीं गोपालगंज से डॉक्टर आलोक कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे। सिवान से विजयालक्ष्मी देवी चुनाव लड़ेंगी।

भागलपुर से अजय कुमार मंडल को टिकट मिला है। वहीं गोपाल मंडल खाली हाथ रह गए। बांका से गिरिधारी यादव को टिकट मिला है। नालंदा से कौशलेंद्र कुमार को उतारा गया है। चंद्रेश्वर शाह को जहानाबाद से टिकट मिला है।

दो सीटों पर सिटिंग एमपी का टिकट कटा

जिन सीटों पर मौजूदा सांसदों को हटा दिया गया है, वे सीटें हैं-सीतामढ़ी, जहां विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के उम्मीदवार होंगे वहीं सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट दिया गया है। सीवान, जहां विजय लक्ष्मी कुशवाहा को पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ पार्टी में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद टिकट मिला। सीवान से कविता सिंह ने 2019 में बाजी मारी थी।

Whatsapp पर Liveindianews18 से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें