कुटुम्बा प्रखंड भाजपा ने मंडल कमिटी का किया विस्तार, जानिए किसे मिली बड़ी जिम्मेवारी

अम्बा (औरंगाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया एवं औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के निर्देशानुसार कुटुंबा भाजपा मंडल कमिटी का विस्तार किया गया।

मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने गुरुवार को विमला विवाह मंडप में प्रेस वार्ता कर मंडल कमिटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री,मंत्री,कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी,प्रवक्ता एवं विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्ष के नामों की घोषणा की।

इस दौरान अरुण सिंह, विकास कुमार सिंह, मृत्युंजय पांडेय, सोनू कुमार मालाकार, रागिनी कुमारी, आनंद कुमार (मुखिया) को उपाध्यक्ष अभय पासवान एवं अमरेंद्र कुमार सिंह को महामंत्री नवल किशोर पाठक, संजीव कुमार सिंह, अजीत कुमार गुप्ता (सरपंच), शिवनारायण राम, अभिमन्यु सिंह चंद्रवंशी, नागवंती देवी को मंत्री चंदन तिवारी को कोषाध्यक्ष, कुश कुमार सिंह एवं दीपक तिवारी को मीडिया प्रभारी श्रीमन पांडेय एवं चंदन गिरी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं मंजू सोनी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, अमन कुमार सिंह को युवा मोर्चा अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को किसान मोर्चा अध्यक्ष, विकास पासवान (सरपंच) को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, बैजनाथ शर्मा को अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अरविंद सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अतुल कुमार पांडेय को पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गोविंद चौधरी को मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गोविंद कुमार भुईयां को महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा करमचंद गुप्ता उर्फ कंचन को व्यवसाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख कर कमेटी का गठन किया गया है और सभी पदाधिकारियों को उचित जिम्मेवारी दी गई है।

मोर्चा/प्रकोष्ठ संगठन का मजबूत अंग है जो पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। पार्टी के पूर्व कमेटी पदाधिकारियों का उचित मान-सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। प्रेस वार्ता में नवनियुक्त उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ,अभय पासवान, कंचन गुप्ता ,जितेंद्र सिंह, खुर्शीद रंगसाज ,प्रवक्ता चंदन गिरी गोविंद चौधरी इत्यादि लोग मौजूद थे।