कुढ़नी उपचुनाव : भाजपा व जदयू में कांटे की टक्कर, जानिए क्या है अपडेट, कौन किस पर पड़ रहा भारी

मुजफ्फरपुर(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और जदयू के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। उपचुनाव को लेकर काउंटिंग आज सुबह 8 बजे से जारी है। RDS कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है। काउंटिंग के लिए 19 टेबल बनाए गए हैं। 23 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। 17 राउंड के बाद जीत-हार का अंतर स्पष्ट हो जाएगा। काउंटिंग को लेकर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा और जदयू के समर्थक खड़े हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।

काउंटिंग अपडेट्स

पहले राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे थे। -पहले राउंड में केदार गुप्ता को 4194 तो मनोज कुशवाहा को पहले राउंड में 2195 वोट मिले हैं। -दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे चल रही थी। केदार गुप्ता को 7936 वोट मिले। मनोज कुशवाहा को 6369 वोट। -तीसरे राउंड में भी बीजेपी आगे रही। केदार गुप्ता को 11843 को वोट मिले और मनोज कुमार सिंह 10628 वोट मिले। -तीसरे राउंड में भाजपा और जेडीयू का अंतर कम हुआ है। पहले और दूसरे राउंड की तुलना में सिर्फ भाजपा उम्मीदवार 1215 वोट से आगे चल रहे थे। जबकि पहले राउंड में 1999 वोट से आगे थे। -चौथे राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता ने बढ़त बनाई थी।

केदार गुप्ता को 15493 वोट मिले। मनोज कुशवाहा को 14552 वोट। चौथे राउंड में VIP और AIMIM प्रत्याशी से ज्यादा नोटा पर वोट पड़े। -5वें राउंड में JDU के मनोज कुशवाहा आगे। कुशवाहा ने 682 वोट से बढ़त बनाई है। केदार गुप्ता को 18211 वोट मिले। मनोज कुमार को 18893 वोट मिले। छठे राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता फिर से आगे चल रहे हैं। केदार प्रसाद गुप्ता को 22587 वोट तो मनोज कुशवाहा को 20521 वोट मिले हैं। छठे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता 2066 वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं सातवें राउंड में केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) को 26948, मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) को 23312, नीलाभ कुमार (वीआइपी) को 1610, गुलाम मुर्तुजा (एआइएमआइएम) को 1472 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार सातवें राउंड में 3636 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

Round-12
Bihar-Kurhani
CandidatePartyVotes Brought From Previous Rounds (EVM Votes)Current Round (EVM Votes)Total
Kedar Prasad GuptaBharatiya Janata Party39265259541860
Manoj Ku. SinghJanata Dal (United)40441297143412
UPENDRA SAHANIRashtriya Jansambhavna Party58034614
Kali Kant JhaSOCIALIST UNITY CENTRE OF INDIA (COMMUNIST)89324917
Nilabh KumarVikassheel Insaan Party33751983573
Mohammad Gulam MurtuzaAll India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen17703612131
Sanjay ThakurAadarsh Mithila Party18635221
Sukhdeo PrasadJan Janwadi Party44230472
Alok Kumar SinhIndependent20716223
Dinesh Kumar RayIndependent34617363
Vinod Kumar RayIndependent48622508
Shekhar SahaniIndependent2302872389
Sanjay KumarIndependent18901352025
NOTANone of the Above22681622430
Total944516687101138

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)