गोपालगंज में पत्रकार को मारी गोली, हालत नाजुक

गोपालगंज। गोपालगंज जिले के मांझा में एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार राजन पांडेय को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर दी। बताया जाता है कि पत्रकार राजन समाचार संकलन के लिए घर से बाहर निकले थे। रास्ते में ही बाइक सवार तीन अपराधियों ने आगे से गोली मार दी। जिसके बाद वे घटना स्थल पर हीं गिर गए।

Rajan pandey gopalganj

स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुन बाहर आए जिसके बाद राजन को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने पत्रकार की स्थिति नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों ने राजन को गोली क्यों मारी, पहले से किसी से कोई विवाद था अभी तक उनके परिजनों इसपर कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि राजन ने गंभीर अवस्था में भी गोली मारने वालों का नाम लिया है।

हमारे Whatsapp Group से जुड़े- Click here

Twitter पर मिलें https://twitter.com/liveindianews18

Facebook पर मिलें– https://www.facebook.com/liveindianews18bihar

अपने मोबाइल पर अपटेप पाएं Google Playstore से ऐप डाउनलोड करें – click here